गाजियाबाद। गाजियाबाद में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कनावनी गांव डूब क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। बाढ़ के कारण हिंडन नदी के ग्राम कनावनी डूब क्षेत्र निकट जो गांव व कॉलोनियां बसी हुई हैं, उनके मकानों को अब धंसने का डर सता रहा है।
पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा
आसपास के लोग पलायन को मजबूर
लोग पूरी रात जागकर अ
पने घर की रखवाली कर रहे हैं। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों में डर पैदा हो गया है। तमाम जंगली जानवर सांप, बिच्छू आदि का भी डर सता रहा है। जिसके कारण आसपास के लोग पलायन को मजबूर हैं। प्रशासन द्वारा अभी तक उन्हें किसी भी सुरक्षित जगह पर नहीं पहुंचाया गया है।
लोगों ने बताया कि अपने बाल बच्चों के साथ रातभर जाग कर अपनी मकान की पहरेदारी कर रहे हैं। अपनी जीवन भर की जमा पूंजी खर्च कर एक आशियाना खड़ा किया है। पलभर में इसे खोने का डर सता रहा है। हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। जिसके बाद लोगों का अब पलायन भी शुरू होने लगा है।