Delhi : दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना के तहत बुधवार को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में करीब 5 हजार चयनित महिलाओं को स्वीकृति पत्र दिए गए। इनमें 2,500 महिलाओं को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वीकृति पत्र प्रदान किए। योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1 सितंबर से हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में मिलेगी। हालांकि, तीन से अधिक बच्चों वाले और 2,400 यूनिट से ज्यादा सालाना घरेलू बिजली खपत वाले परिवारों की महिलाओं को योजना से बाहर रखा गया है।
पढ़ें :- बांदा में किसानों को बड़ी सौगात, योगी सरकार 5.14 करोड़ रुपये से चमका रही सांडा राजवाहा
9.13 लाख महिलाओं ने कराया पंजीकरण
लक्ष्मी योजना के तहत करीब 9,13,495 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है, जबकि 6,52,223 महिलाओं ने पूर्ण आवेदन जमा किया है। सरकार के मुताबिक पात्र लाभार्थियों को सितंबर से नियमित आर्थिक सहायता दी जाएगी।
महिलाओं को मिलेगी आर्थिक सुरक्षा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार की योजनाओं में महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं की रोजमर्रा की जरूरतों में आर्थिक मदद करना और उन्हें वित्तीय रूप से मजबूत बनाना है।
2,500 रुपये के इस्तेमाल के विकल्प
लाभार्थी चाहें तो 1,000 रुपये केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा के जरिए प्राप्त कर सकती हैं और 1,500 रुपये सावधि जमा या आवर्ती जमा में निवेश कर सकती हैं। इसके अलावा पूरी 2,500 रुपये की राशि भी जमा की जा सकती है।
किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ?
योजना में 21 से 60 वर्ष की पात्र महिलाओं को शामिल किया गया है। वहीं, तीन से अधिक बच्चों वाले और 2,400 यूनिट से अधिक सालाना घरेलू बिजली खपत वाले परिवारों की महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। आवेदन में गलती या अधूरी जानकारी होने पर जल्द पोर्टल के जरिए सुधार का मौका भी दिया जाएगा।
पढ़ें :- पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, तीसरे स्थान पर UP, अब तक 17.67 लाख इलेक्ट्रिक वाहन हुए पंजीकृत
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।