दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वित्त मंत्रालय से संबंधित संवेदनशील जानकारी लीक करने वाले एक जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. डेटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में काम कर रहे कांट्रेक्चुअल कर्मचारी सुमित को पैसे के बदले जासूसी गतिविधियों और विदेशों को संवेदनशील डेटा प्रदान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. बजट से पहले जासूसी का संदेह जताया जा रहा है.
पढ़ें :- IPL 2026 का आगाज़, क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह
दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसकी तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जिसका इस्तेमाल वह वित्त मंत्रालय से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं शेयर करने के लिए करता था. आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.सुमित पर वित्त मंत्रालय की संवेदनशील जानकारियों को विदेश पहुंचाने का आरोप है.