Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi : पुलिस ने हादसे वाली इमारत के मालिक को पकड़ा, अब तक सात लोगों की मौत

Delhi : पुलिस ने हादसे वाली इमारत के मालिक को पकड़ा, अब तक सात लोगों की मौत

By HO BUREAU 

Updated Date

Delhi : पुलिस ने हादसे वाली इमारत के मालिक को पकड़ा, अब तक सात लोगों की मौत

Delhi : ईस्ट दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 5 मंजिला इमारत गिरी। अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा बढ़ सकता है। पुलिस ने इस इमारत के मालिक हरिराम गुप्ता को पकड़ा है। उसे राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें :- 26 साल में कितनी बार ढहीं दिल्ली में इमारतें? इन बड़े हादसों में गईं सैकड़ों जानें, MCD की कार्रवाई पर उठे सवाल

दिल्ली पुलिस सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद से ही मालिक को पड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। इसमें पालम विहार स्थित आवास, हरियाणा ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर शामिल है, लेकिन हरिराम दिल्ली पुलिस से बचता फिर रहा था। इस इमारत में पीजी चल रहा था, इस पीजी में कई छात्र रहते थे। इमारत ढहने से  7 लोगों की मौत हो गई है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा है।

5 अफसरों को सस्पेंड किया गया है। इनमें MCD में साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार, साउथ जोन के SE रणवीर सिंह, साउथ जोन के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (बिल्डिंग) ललित कुमार, साउथ जोन के अस्सिटेंट इंजीनियर (बिल्डिंग), सुनील चौहान साउथ जोन के जूनियर इंजीनियर (बिल्डिंग) और आशीष कुमार शामिल हैं।

CM रेखा गुप्ता का बयान

CM रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बिल्डिंग के मामले में पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है और मालिक के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा, आस-पास की दूसरी खतरनाक इमारतों की पहचान करके उन्हें गिराया जाएगा। खास तौर पर हमने ठीक इसके पीछे वाली बिल्डिंग को खाली करवा लिया है और उसे तुरंत गिरा दिया जाएगा।

पढ़ें :- सत्य निकेतन हादसे पर सख्त दिल्ली हाईकोर्ट, कहा - 'सरकार जिम्मेदारी से बच नहीं सकती'

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर एक ऐसी पॉलिसी बना रही है, जिसके तहत पब्लिक इस्तेमाल वाली किसी भी इमारत चाहे वह PG हो, नर्सिंग होम हो, स्कूल हो या कोई और सुविधा का समय-समय पर स्ट्रक्चरल ऑडिट और सेफ्टी सर्टिफिकेशन होना जरूरी होगा; वरना, वहां कोई भी पब्लिक गतिविधि करने की इजाजत नहीं होगी।

Avinay Mishra

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- डिप्टी CM से उपराज्यपाल तक दिनेश शर्मा का सफर, 2027 से पहले BJP का बड़ा सियासी दांव
Advertisement