Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जीतने के बाद सीएम योगी से मिले निरहुआ

जीतने के बाद सीएम योगी से मिले निरहुआ

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 28 जून 2022। यूपी के आजमगढ़ लोकसभा उपचुनावों में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मौके पर उनके साथ भोजपुर कलाकार प्रवेश लाल यादव व अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी मौजूद थी। इस मुलाकात में निरहुआ ने मुख्यमंत्री महोदय को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की। सीएम योगी ने निरहुआ को जीत की बधाई दी। यहां से निरहुआ भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और संगठन महामंत्री सुनील बंसल से मुलाकात की।

पढ़ें :- कानपुर किडनी कांड: आयुष की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, गरीबों को बनाते थे निशाना!

आजमगढ़ लोकसभा सीट सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे से खाली हुई थी। आजमगढ़ सपा का मजबूत किला माना जाता था। इस सीट पर भाजपा की जीत 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बड़ा संकेत है। चुनाव नतीजे के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर बड़ी मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है। वहीं, सपा ने अपने गढ़ में हार के लिए भाजपा सरकार पर प्रशासन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है पर इतना जरूर है कि इन दो सीटों पर उपचुनाव में हार से यूपी में सपा के लिए भाजपा को रोकना लगभग असंभव हो गया है।

आजमगढ़ सपा का इतना मजबूत किला था कि 2014 में मोदी लहर के बावजूद भाजपा को यहां हार का सामना करना पड़ा था। तब यहां मुलायम सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां जीत दर्ज की। उपचुनाव में भी सपा को मजबूत माना जा रहा था पर सपा प्रत्याशी रहे धर्मेंद्र यादव चुनाव हार गए।

पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा
Advertisement