ललितपुर। जिलाधिकारी ने बाल कैलेंडर एवं टेबल कैलेंडर का विमोचन किया। दोनों कैलेंडर ललितपुर जनपद के पर्यटक स्थलों की जानकारी देगा।
पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा
जिलाधिकारी ने कैलेंडर का विमोचन करते हुए बताया कि इसमें जनपद के पर्यटन स्थलों का पूर्ण विवरण, पहुंच संपर्क मार्ग, यात्री सुविधाओं, अन्य उपलब्ध सुविधाओं, जनपद के गौरवशाली इतिहास सहित अन्य जानकारियां प्रदर्शित की गई हैं ताकि जनपद के पर्यटन स्थलों से लोगों को जोड़ा जा सके।
DM ने कहा कि स्कूली बच्चों को भी पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है। शासन के द्वारा भी पर्यटन स्थलों के विकास के लिए कुछ परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है, जिन पर जल्द ही कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैलेंडर पर कोड प्रदर्शित किया गया है, जिसे स्कैन करने पर कैलेंडर डिजिटल फॉर्म में फोन में डाउनलोड हो जाएगा।