नई दिल्ली। हर उम्र के बच्चों को चॉकलेट पसंद होता है। जिसके कारण अभिभावक अकसर अपने बच्चे को चॉकलेट खाने के लिए दे देते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो अधिक चॉकलेट का सेवन करने से बच्चा पौष्टिक खाने से दूर हो जाता है। और इससे बच्चों का पेट ठीक से नहीं भरता है।
पढ़ें :- लू से जंग: भारत के अलग-अलग राज्यों में गर्मी को मात देने वाले देसी ‘सुपरफूड’
उन्हें चॉकलेट खाकर संतुष्टि मिलती है। चॉकलेट खाने से शरीर में एक्टिवनेस बनी रहती है। जबकि कई बच्चे चॉकलेट इसलिए पसंद करते हैं कि उन्हें इसका स्वाद अच्छा लगता है। पर सतर्क रहने वाली बात तो यह है कि बच्चे अगर लगातार चॉकलेट का सेवन करते हैं तो उनके लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है। इसका ध्यान उनके माता-पिता को रखना चाहिए।
पर सतर्क रहने वाली बात यह है कि ज्यादा चॉकलेट खाने की वजह से बच्चे को नींद पूरी तरीके से नहीं हो पाती है। विशेषज्ञों के अनुसार यदि चॉकलेट के अंदर कैफीन की अधिक मात्रा है तो बच्चे को नींद की समस्या हो सकती है। वह रात्रि में परेशान हो सकते हैं। इसलिए रात के वक्त छोटे बच्चों को चॉकलेट नहीं देनी चाहिए।
कम उम्र में ज्यादा चॉकलेट खाने से बच्चे की दांतों में परेशानी हो सकती है। बच्चों के दांत सड़ सकते हैं। इसके अलावा बच्चा अधिक चॉकलेट खा ले तो पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
इन समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना
पढ़ें :- आने वाली तपती गर्मी 2026: कैसे बचें लू से और कैसे रखें शरीर को ठंडा?
हद से ज्यादा चॉकलेट खाने से बच्चा मोटापे, सीने में जलन, सिर दर्द आदि समस्याओं का शिकार हो सकता है। चॉकलेट खाने से ब्लड ग्लूकोज बढ़ता है। जिसकी वजह से बच्चे मोटापे, थायराइड और डायबिटीज की समस्या का भी शिकार हो सकते हैं।