Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को वोटिंग; 27 को आएंगे नतीजे

बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को वोटिंग; 27 को आएंगे नतीजे

By HO BUREAU 

Updated Date

बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को वोटिंग; 27 को आएंगे नतीजे

Bihar : बिहार विधान परिषद की 8 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी, 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे, जबकि 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।

पढ़ें :- बिहार कैबिनेट ने 17 प्रस्तावों को दी मंजूरी, बाढ़ और सिंचाई के लिए आकस्मिकता निधि से 1,000 करोड़ रुपए स्वीकृत

8 सीटों का कार्यकाल हो रहा खत्म

बिहार विधान परिषद की इन सभी 8 सीटों का कार्यकाल 11 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। 6 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख होगी। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।

इन सीटों पर होना है चुनाव

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, तिरहुत, दरभंगा और कोसी।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: पटना, सारण, तिरहुत और दरभंगा।

इन सीटों पर चुनाव के लिए राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जन सुराज भी इन चुनावों में मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है।

इन MLC का कार्यकाल हो रहा खत्म?

इन आठ सीटों पर मौजूदा सदस्यों में पटना शिक्षक से प्रो. नवल किशोर यादव (बीजेपी), दरभंगा शिक्षक से डॉ. मदनमोहन झा (कांग्रेस), सारण शिक्षक से आफाक अहमद (निर्दलीय), तिरहुत शिक्षक से संजय कुमार सिंह (भाकपा), पटना स्नातक से नीरज कुमार (जेडीयू), दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार (निर्दलीय), कोसी स्नातक से नवल किशोर यादव (बीजेपी) और तिरहुत स्नातक से बंशीधर ब्रजवासी (निर्दलीय) शामिल हैं।

पढ़ें :- Bihar : 17 जिलों के लिए मौसम का अलर्ट जारी; बारिश और बिजली गिरने की आशंका

जन सुराज ने घोषित किए 5 उम्मीदवार

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहले ही पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुके हैं। पार्टी ने दरभंगा शिक्षक सीट से एसपी राय, दरभंगा स्नातक से रवींद्र यादव, सारण शिक्षक से आफाक अहमद, पटना शिक्षक से दिव्या ज्योति और कोसी स्नातक से रजनीश रंजन को उम्मीदवार बनाया है।

पटना स्नातक सीट पर मुकाबला दिलचस्प

इन आठ सीटों में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर विशेष नजर है। यहां फिलहाल जेडीयू के नीरज कुमार एमएलसी हैं। वहीं जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने डॉ. अनुज को समर्थन देने की बात कही है। डॉ. अनुज के निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी की चर्चा है। इस सीट को लेकर नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच बयानबाजी भी सामने आई है। अनंत सिंह ने डॉ. अनुज की जीत का दावा किया है। हालांकि अंतिम तस्वीर नामांकन और चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर को मतदान होगा और 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। इन चुनावों के साथ बिहार विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में नए प्रतिनिधियों का चुनाव होगा।

अरविंद कुमार

Disclaimer

पढ़ें :- चिराग पासवान की शादी पर सस्पेंस बरकरार, जानें मां ने क्या कहा?

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

Advertisement