नई दिल्ली। पटना में 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शर्त रखकर हलचल पैदा कर दी है। बैठक में केजरीवाल केंद्र के अध्यादेश का मामला उठाएंगे।
पढ़ें :- PM मोदी 51 हजार से ज्यादा युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, 20वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा कार्यक्रम
कांग्रेस अगर अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल का समर्थन करने का ऐलान नहीं करती है तो वो मीटिंग से वॉकआउट कर सकते हैं। आप के रुख पर कांग्रेस का कहना है कि पार्टी किसी दबाव में नहीं आएगी।
पटना की बैठक लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर है, जिसमें निर्धारित एजेंडे पर बात होगी। कांग्रेस पहले ही साफ कर चुकी है दिल्ली में ट्रांसफर पोस्टिंग के मामले को लेकर जारी केंद्र सरकार के अध्यादेश वाला बिल जब संसद सत्र में आएगा तभी इस पर रणनीति बनाई जाएगी।