मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

शराब की दुकान में धारदार हमला — सेल्समैन पर चाकू और हॉकी स्टिक से जानलेवा वार

HO BUREAU

दिल्ली के निमड़ी कॉलोनी, थाना भारत नगर स्थित एक सरकारी शराब की दुकान में एक सनसनीखेज वारदात हुई…. जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है... बता दे आपको चार नकाबपोश बदमाश चाकू और हॉकी स्टिक लेकर दुकान में घुसे और सेल्समैन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया

Men in Storage Room with Liquor
Men in Storage Room with Liquor
शेयर करें

Delhi: दिल्ली के निमड़ी कॉलोनी, थाना भारत नगर स्थित एक सरकारी शराब की दुकान में एक सनसनीखेज वारदात हुई…. जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है… बता दे आपको चार नकाबपोश बदमाश चाकू और हॉकी स्टिक लेकर दुकान में घुसे और सेल्समैन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया….. घटना शाम लगभग 7 बजे निमड़ी कॉलोनी कॉम्प्लेक्स के C‑8 नंबर स्थित दुकान पर हुई…. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पुरानी रंजिश को इस हमले की वजह माना है…..पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है… क्राइम और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची, और सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया गया है…..वायरल CCTV फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि नकाबपोश बदमाश अचानक दुकान में प्रवेश कर सेल्समैन पर हमला करते हैं और फिर चाकू और हॉकी स्टिक से अँधाधुंध वार करते हैं…. हमला इतना ताबड़तोड़ था कि दुकान पर मौजूद अन्य सेल्समैन और लोग उसे बचाते हुए अस्पताल पहुँचा पाते हैं…..इस हमले से इलाके में भय व्याप्त हो गया। पुलिस आरोपी बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी हेतु सक्रिय प्रयास कर रही है….

क्या है पूरा मामला

बता दे आपको दिल्ली के भारत नगर इलाके में स्थित एक सरकारी शराब की दुकान में देर रात चार नकाबपोश बदमाशों ने सेल्समैन ज्ञानपाल सिंह पर चाकू और हॉकी स्टिक से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया….उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त के अनुसार बता दे….यह वारदात निमरी कॉलोनी कॉम्प्लेक्स स्थित दुकान में हुई…घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल को स्थानीय लोगों ने दीप चंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में हमलावरों को हमला करते हुए देखा गया है….पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और क्राइम व फोरेंसिक टीमों को घटनास्थल पर बुलाकर साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। पीड़ित अभी बयान देने की हालत में नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में पुरानी दुश्मनी की बात सामने आ रही है……पुलिस टीम ने दुकान प्रबंधक और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए हैं। साथ ही, स्थानीय मुखबिरों की मदद से हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है……..

✍️ Mansi Jha

शेयर करें