हैदराबाद, 25 जुलाई। देश में आम चुनावों के मद्देनजर ईलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) 25 लाख से ज्यादा ईलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (EVM) मशीनें तैयार करेगा। ये मशीनें पहले से ज्यादा अपडेटड होंगी।
पढ़ें :- ऑपरेशन शस्त्र: दिल्ली पुलिस का सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन के खिलाफ अभियान
ECIL ने की पूरी तैयार
ECIL के निदेशक डॉ. अनीश शर्मा ने बताया कि चुनाव आयुक्त की आवश्यकता के मुताबिक ECIL आगामी चुनाव के लिए मशीनें तैयार करेगा। ये मशीनें अपडेट होंगी। पुरानी मशीनों की मियांद 15 साल तक होती है इसलिए सभी पुरानी मशीनों की जगह नई मशीनें लगाई जाएंगी। इसके लिए ECIL ने पूरी तैयार कर ली है।
EVM मशीनें पूरी तरह सुरक्षित- संजय चौबे
EVM की सुरक्षा को लेकर ECIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय चौबे ने बताया कि EVM मशीनें पूरी तरह सुरक्षित है। इसे लेकर लोगों के अंदर सभी संदेह बेबुनियाद है। इसे टैंपर नहीं किया जा सकता। इसे ज्यादा विश्वसनीय बनाने के लिए वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रैल (VVPAT) मशीनें भी लगाई हैं। लोगों को बकायदा पर्ची भी मिलती है, जिसमें उन्होंने जिसको वोट दिया उसकी जानकारी मिलती है। ऐसे में लोगों का संदेह बेबुनियाद है। EVM मशीनें पूरी तरह से सुरक्षित है।
पढ़ें :- BREAKING: 6 फ़रवरी 2026 का हादसा - DJB के खोदे गड्ढे ने 25 वर्षीय युवक की ज़िंदगी छीन ली, लापरवाही पर विवाद तेज़
गौरतलब है कि देश में EVM मशीनें सिर्फ ECIL और भारत इलेक्ट्रॉनिक ही तैयार करता है। एक EVM को 15 साल तक ही इस्तेमाल किया जा सकता है।