N M Joseph dies: केरल के पूर्व मंत्री और जनता दल के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर एन एम जोसेफ का मंगलवार को 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने जनता दल के महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। जोसेफ के पारिवारिक सूत्रों ने उनके निधन की जानकारी दी। वे 1987 से 1991 के दौरान केरल में ईके नयनार की दूसरी बार बनी सरकार में मंत्री रहे थे। वे पाला सेंट थॉमस कॉलेज में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक भी रहे थे।
पढ़ें :- ऑपरेशन शस्त्र: दिल्ली पुलिस का सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन के खिलाफ अभियान
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राज्य के पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी शोक व्यक्त किया।
Hon'ble Governor Shri Arif Mohammed Khan said: "Heartfelt condolences on the sad demise of Prof.N.M.Joseph, former Minister for Forests, Kerala. His services in education as well as public life will be long remembered. May his Soul rest in Peace": PRO,Kerala KeralaRajBhavan pic.twitter.com/N6SeeaFgUZ
— Kerala Governor (@KeralaGovernor) September 13, 2022
पढ़ें :- BREAKING: 6 फ़रवरी 2026 का हादसा - DJB के खोदे गड्ढे ने 25 वर्षीय युवक की ज़िंदगी छीन ली, लापरवाही पर विवाद तेज़
बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। जोसेफ ने इससे पहले एक आत्मकथा “अरियापेडथा एडुकल” प्रकाशित की थी।