रायबरेली। रायबरेली जिले के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम आफिस के बाहर एक पीड़ित किसान बैनर लगाकर अपने परिजनों के साथ धरने पर बैठा है। न्याय न मिलने पर राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग कर रहा है।
पढ़ें :- विरोधः अधूरे हाइवे पर टोल वसूली से किसानों का फूटा गुस्सा, किया हंगामा, धरने पर बैठे लोग
दरअसल पीड़ित किसान ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के दुलीपुर गांव का रहने वाला है। उसका आरोप है उसकी जमीन पर लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। बीते 7 महीने से ऊंचाहार तहसील प्रशासन उसे गुमराह कर रहा है। जिसके चलते दबंगों के हौसले बुलंद हो गए हैं।
न्याय की आस न होने पर अब वह इच्छा मृत्यु की मांग कर रहा है। उसका कहना है कि अगर उसे जिला प्रशासन ने न्याय नहीं दिया तो वह परिवार के साथ आत्महत्या कर लेगा।