Meerut Sugar Factory Fire: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई.बताया जा रहा है कि मिल में टरबाइन फटने से ये हादसा हुआ। इस घटना में मिल के चीफ इंजीनियर बुरी तरह झुलस गए. उनकी मौत हो गई. उनके अलावा 6 अन्य कर्मचारी भी झुलस गए. घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मोदीनगर के जीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां पर उनका इलाज जारी है.
पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा
थाना परतापुर प्रभारी निरीक्षक राम पहल सिंह ने बताया कि मिल के मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार कुशवाहा आग देखकर घबरा गए और वह जान बचाने के लिए ऊपर की मंजिल से नीचे कूद गए. गंभीर रूप से घायल होने पर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया. पुलिस अधीक्षक (नगर) पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान नरेंद्र कुमार कुशवाहा की मौत हो गई.
दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू
आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की तीन गाड़िया मौके पर पहुंची और आगपर काबू पाने का प्रयास किया. 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम 5 बजे के करीब आग पर काबू पाया जा सका. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में चीफ इंजीनियर की मौत पर दुख जताया है. अपर मुख्य सचिव चीनी को तत्काल घटना स्थल पर जाकर आग लगने के कारणों की जांच के निर्देश दिए है.