Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक, मोदी@25 पर खास फोकस

नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक, मोदी@25 पर खास फोकस

By HO BUREAU 

Updated Date

नितिन नवीन की नई टीम की पहली बैठक, मोदी@25 पर खास फोकस

BJP Meeting : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में आज पार्टी मुख्यालय में नई राष्ट्रीय टीम की पहली औपचारिक बैठक शुरू हुई। बैठक में नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। बैठक की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह अंतरों के गायन के साथ हुई।

पढ़ें :- बिहार में तेज रफ्तार बस का कहर, पांच लोगों की मौके पर मौत, कई घायल

नितिन नवीन के अध्यक्ष पद संभालने के करीब छह महीने बाद घोषित नई राष्ट्रीय टीम की यह पहली बड़ी बैठक है। लिहाजा इसे महज परिचय बैठक के तौर पर नहीं देखा जा रहा, बल्कि आने वाले समय में बीजेपी के संगठनात्मक कामकाज और राजनीतिक अभियानों की दिशा तय करने वाली बैठक के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : मथुरा में 17 अक्टूबर तक धारा 163 लागू, बिना अनुमति 5 या अधिक लोगों के जुटने पर रोक

बैठक में ‘मोदी@25’ कार्यक्रम को लेकर भी विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर बीजेपी देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में है। ऐसे में बैठक के दौरान कार्यक्रमों की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और जनता तक अभियान को पहुंचाने की रणनीति पर मंथन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नई टीम के सामने बड़ी जिम्मेदारी

17 अगस्त को बीजेपी ने नितिन नवीन के नेतृत्व में नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया था। इसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महासचिव और 16 राष्ट्रीय सचिव समेत संगठन के कई अहम पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव, बैजयंत पांडा और तीरथ सिंह रावत जैसे वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, वहीं स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, सुनील बंसल और बिप्लब कुमार देब को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

पढ़ें :- 'घबराई भाजपा बदल रही परिभाषा...', PDA को लेकर योगी के बयान पर बोले अखिलेश यादव

ऐसे में आज की बैठक का असली महत्व इस बात में है कि नई टीम को एक साझा लक्ष्य और स्पष्ट संगठनात्मक दिशा कैसे दी जाती है। राज्यों में संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल, जमीनी नेटवर्क को मजबूत करना और आने वाले राजनीतिक अभियानों को प्रभावी ढंग से लागू करना नई टीम की प्रमुख चुनौतियों में शामिल हैं।

कुल मिलाकर, यह बैठक नितिन नवीन के नेतृत्व वाली बीजेपी की नई कार्यशैली का पहला बड़ा संकेत मानी जा रही है। ‘मोदी@25’ से लेकर संगठन के विस्तार तक, बैठक में होने वाली चर्चा आने वाले महीनों में पार्टी की प्राथमिकताओं की तस्वीर साफ कर सकती है।

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

अरविंद कुमार 

पढ़ें :- इस हफ्ते 8 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ सोना, चांदी 2.46 लाख के पार

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

Advertisement