रायगड़ा। ओडिशा के रायगड़ा जिले में सोमवार को भीषण हादसे में पांच की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा तब हुआ जब एक निर्माणाधीन पुलिया गिर गई। मृतकों में चार बच्चे शामिल हैं। हादसा कल्याणसिंहपुर ब्लॉक के उपरसाजा गांव में हुआ।
पढ़ें :- तेल की किल्लत, दुनिया में तनाव… और भारत के लिए नया रास्ता: क्या अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही भविष्य हैं?
जब यह हादसा हुआ, उस वक्त ये लोग पुलिया के पास बारिश के पानी में नहा रहे थे। भारी बारिश के कारण पुलिया ढह गई। दमकल और पुलिस के जवानों ने मलबा हटाकर मृतकों को निकाला।