Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखीमपुर खीरीः बाढ़ का कहर, शारदा नदी में समाया मंदिर, स्कूल भी ढहा

लखीमपुर खीरीः बाढ़ का कहर, शारदा नदी में समाया मंदिर, स्कूल भी ढहा

By Rajni 

Updated Date

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में बाढ़ ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बाढ़ के चलते शारदा नदी में मंदिर समा गया। शारदा नदी में जलस्तर बढ़ने से लगातार कर हो रही कटान से  कई घर गिरने के कगार पर पहुंच गए हैं। बाढ़ की चपेट में आकर कई घर गिर भी चुके हैं। जिससे लोगों के सामने रहने की समस्या पैदा हो गई है।

पढ़ें :- मैनपुरी में आवासीय विद्यालय में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

ग्रामीणों द्वारा बनाया गया मंदिर भी बाढ़ की चपेट में आ गया। ब्लाक बिजुआ इलाके के कोरियाना गांव में मंदिर बना था। वहीं दूसरी तरफ प्राथमिक विद्यालय करदहिया को शुक्रवार सुबह शारदा नदी ने अपने आगोश में ले लिया।

लगातार कटान के बाद अब स्कूल के नदी में समा जाने से बच्चों के सामने पढ़ाई की समस्या उत्पन्न हो गई है। स्कूल फूलबेहड़ ब्लाक के करदहियां गांव में स्थित था।

Advertisement