नई दिल्ली। कई लोगों का सपना होता है कि अपना खुद का घर हो, जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ हंसी-खुशी जीवन बिताए। लेकिन कुछ कारणों से कभी-कभी ये सपना पूरा नहीं हो पाता है।
पढ़ें :- दिल्ली में ट्रैफिक से राहत की बड़ी तैयारी: बारापुला फेज-III और MB रोड कॉरिडोर को मिली मंजूरी
वास्तु का ये उपाय आपको अपने खुद के घर या मकान का मालिक बना देगा। आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है, जिससे आपके अपने घर या नए घर का सपना जल्द ही पूरा होगा।
और आप किराएदार से घर के मालिक बन जाएंगे। दरअसल इन उपायों को करने से नए घर के लिए उत्पन्न होने वाली समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में-
नीम की लकड़ी का उपाय: अगर आप लंबे समय से नया घर लेने की सोच रहे हैं लेकिन किसी न किसी कारण यह सपना पूरा नहीं हो पा रहा है तो इसके लिए आप वास्तुशास्त्र में बताए इस उपाय को जरूर करें। आप नीम की लकड़ी से पहले एक छोटा सा घर बना लें और इसे किसी गरीब को दान कर दें। आप किसी छोटे बच्चे को इसे उपहार के तौर पर भी दे सकते हैं। यदि दोनों ही संभव न हो तो आप घर को किसी मंदिर में रख आएं। इस उपाय को करने से नए घर का सपना जल्द ही पूरा हो जाता है।
लक्ष्मी जी की करें पूजा: धन के साथ ही घर की सुख-समृद्धि भी मां लक्ष्मी से जुड़ी होती है। इसलिए नया घर खरीदने के लिए भी आप घर पर श्रीयंत्र की स्थापना करें और प्रतिदिन घर पर पूजा-पाठ करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा से नए घर के योग बनने लगते हैं।
पढ़ें :- मार्च की तपिश पर लगेगा ब्रेक! उत्तर भारत में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
ये चीजें करें दान: मंगलवार के दिन आप सफेद गाय और उसके बछड़े को मसूर की दाल और गुड़ खिलाएं। इस उपाय से भी अपने घर का सपना पूरा होता है।
शनि देव को करें प्रसन्न: खुद का घर चाहते हैं तो इसके लिए पहले शनि महाराज को प्रसन्न करें। पश्चिम दिशा में प्रतिदिन सरसों तेल का दीपक जलाएं और शनि स्तोत्र का पाठ करें और नए घर के लिए ध्यान लगाएं। इससे शनि देव की कृपा बरसती है और आप कुछ दिनों में नए घर के मालिक बन सकते हैं।