Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जालसाज ने केजीएमयू की डॉक्टर से 85 लाख ठगे, कस्टम और सीबीआई अफसर बनकर धमकाया

जालसाज ने केजीएमयू की डॉक्टर से 85 लाख ठगे, कस्टम और सीबीआई अफसर बनकर धमकाया

By HO BUREAU 

Updated Date

accused

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में कस्टम और सीबीआई अफसर बनकर जालसाजों ने केजीएमयू की डॉक्टर से 85 लाख ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जालसाज ने कारगो में फर्जी पासपोर्ट व ड्रग्स की बात कही थी।

पढ़ें :- डॉक्टर की घोर लापरवाही से मासूम की जिंदगी तबाह, 5 साल की मानवी का काटना पड़ा पैर

बताया जाता है कि कस्टम और सीबीआई का अफसर बनकर जालसाज ने डरा-धमकाकर केजीएमयू की डॉक्टर से 85 लाख रुपये ठग लिए। डॉक्टर की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने की टीम ने सोमवार को ठग को गिरफ्तार कर लिया। टीम महज 6 लाख रुपये ही खाते में फ्रीज करा पाई। बाकी की रकम ठग कई अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर चुका था, जिसकी रिकवरी नहीं हो सकी।

Advertisement