Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. टाइम्स के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में गौतम अडानी, करुणा नंदी व खुर्रम परवेज का नाम शामिल

टाइम्स के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में गौतम अडानी, करुणा नंदी व खुर्रम परवेज का नाम शामिल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 24 मई 2022 : Times Magazine 2022  – टाइम्स मैग्जीन ने 2022 में दुनिया के सौ प्रभावशाली लोगों की सूची को जारी किया है। इस सूची में एशिया व भारत के उद्योगपति गौतम अडानी व करुणा नंदी के साथ ही खुर्रम परवेज का नाम भी शामिल है। टाइम्स ने छह कैटेगरी को इस सूची में शामिल किया था। जिसमें पायनियर्स, आइकंस, टाइटंस, इनोवेटर्स, आर्टिस्ट्स और लीडर्स बनाई गईं थी।

पढ़ें :- PM मोदी @75: सेवा, समर्पण और संकल्प को राज्यों के सीएम का सलाम

सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं करुणा नंदी

टाइम मैगजीन के अनुसार करुणा नंदी सुप्रीम कोर्ट की वकील होने के साथ ही पब्लिक एक्टिविस्ट भी हैं। करुणा नंदी मानवाधिकार कार्यकर्ता भी हैं। साल 2012 में हुए दिल्ली सामूहिक बलात्कार मामले के बाद बनाए गए बलात्कार विरोधी बिल में उनका बड़ा योगदान था। टाइम मैगजीन ने नंदी के बारे में लिखा है कि करुणा नंदी अपनी काबिलियत से बदलाव लाने के लिए कोर्ट के अंदर व बाहर आवाज उठाती है। वह महिला के अधिकारों की लड़ाई करती हैं। आपको बता दें कि वर्ष 2020 में फोर्ब्स मैगजीन ने करुणा को सेल्फ मेड वूमेन 2020 की सूची में शामिल किया था।

खुर्रम परवेज

एशियन फेडरेशन अगेंस्ट इनवालंटरी डिसएपियरेंस के अध्यक्ष के रूप खुर्रम परवेज पहचाने जाते हैं। वर्ष 2021 नवंबर के दौरान एनआईए के द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया गया था। परवेज पर आतंकवादी गतिविधियों के वित्त सहायता प्रदान करने का आरोप लगा है।

पढ़ें :- India Vs Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने-सामने, देखें बड़ा मुकाबला

एप्पल के सीईओ, रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी लिस्ट में शामिल 

भारतीय उद्योगपति को टाइटंस कैटगरी में शामिल किया गया है। इसी कैटेगरी में एप्पल के सीईओ टिम कुक व ओपरा विंफ्रे भी लिस्ट में शामिल है। जबकि करुणा नंदी को व खुर्रम परवेज को लीडर्स कैटगरी में जगह दी गई है। इस कैटगरी में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन व यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को भी शामिल किया गया है।

Advertisement