Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी ने कहा आम लोगों के लिए नए अवसर लेकर आया आम बजट

पीएम मोदी ने कहा आम लोगों के लिए नए अवसर लेकर आया आम बजट

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 01 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम बजट 2022-23 को अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला करार देते हुए कहा कि यह आमजन के लिए अनेक नए अवसर बनाएगा।

पढ़ें :- France Protest : प्रदर्शन के दौरान एआई का हुआ इस्तेमाल, कुछ तस्वीरें हमारे देश की थीं ही नहीं : राष्ट्रपति मैक्रों

बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सौ साल की आपदाओं के बीच ये बजट विकास की नई गाथा लिखने वाला होगा। साथ ही कहा कि ये बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सामान्य जन के लिए नए अवसर प्रदान करेगा। इससे देश का बुनियादी ढांचा, विकास व नौकरियों की अपार संभावनाएं बनेंगी।

गरीबों का रखा गया ध्यान

मोदी ने कहा कि इस बजट से ग्रीन जॉब्स का भी क्षेत्र और खुलेगा। उन्होंने कहा कि इस बजट का एक महत्वपूर्ण पहलू है- गरीब का कल्याण। हर गरीब व्यक्ति के पास घर, नल में जल, शौचालय, गैस व अन्य सुविधाओं को देने पर जोर दिया गया है।

पहाड़ों की ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में होगा सुधार

पढ़ें :- एग्रीवोल्टाइक्स से किसानों की आय बढ़ेगी, ग्रामीण समृद्धि को मिलेगा नया आधार : PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट में आधुनिक इंटरनेट कनेक्टिविटी पर भी उतना ही जोर है। हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट, ऐसे क्षेत्रों के लिए पहली बार देश में पर्वतमाला योजना आरंभ की जा रही है। इससे पहाड़ों पर ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था आधुनिक बनेगी।

गंगा किनारे खेती को प्रोत्साहन मिलेगा

मोदी ने कहा कि भारत के कोटि-कोटि जनों की आस्था, मां गंगा की सफाई के साथ-साथ किसानों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, इन पांच राज्यों में गंगा किनारे, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बजट में क्रेडिट गारंटी में रिकॉर्ड वृद्धि के साथ ही कई अन्य योजनाओं का एलान किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रक्षा क्षेत्र के कैपिटल बजट का 68 प्रतिशत घरेलू उद्योग के लिए सुरक्षित करने का भी बड़ा लाभ, भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग क्षेत्र को मिलेगा। उन्होंने बजट की सराहना करते हुए वित्तमंत्री और उनकी टीम को बधाई दी।

उन्होेंने यह भी जानकारी दी कि वह बुधवार भाजपा के कार्यक्रम में बजट पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

पढ़ें :- Stock Market : भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 143 अंक फिसला
Advertisement