नई दिल्ली, 27 अप्रैल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार के ‘हेट इन इंडिया’ के कारण वैश्विक ब्रांड देश से धीरे-धीरे अपने कारोबार समेट रहे हैं। मोदी सरकार आने के बाद से सात वैश्विक ब्रांडों ने अपना कारोबार देश से समेट लिए। राहुल ने कहा कि यहां 09 फैक्ट्रियां बंद हुईं 649 डीलरशिप समाप्त हो गए और 84,000 नौकरियां चली गईं।
पढ़ें :- ऑपरेशन शस्त्र: दिल्ली पुलिस का सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन के खिलाफ अभियान
राहुल ने बुधवार को ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “हेट-इन-इंडिया और मेक-इन-इंडिया एक साथ नहीं रह सकते” हैं। राहुल ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में जिस तरह से वैश्विक ब्रांडों ने भारत से अपने कारोबार समेटे हैं वह चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में शेवरले ने देश से अपना कारोबार समेटा, वर्ष 2018 में मैन ट्रक्स, 2019 में फिएट और यूनाइटेड मोटर्स, 2020 में हार्ले डेविडसन, 2021 में फोर्ड और 2022 में डैटसन कंपनी ने भारत में अपना कारोबार बंद कर दिए।
The ease of driving business out of India.
7 Global Brands 9 Factories 649 Dealerships 84,000 Jobs Modi ji, Hate-in-India and Make-in-India can’t coexist!
पढ़ें :- BREAKING: 6 फ़रवरी 2026 का हादसा - DJB के खोदे गड्ढे ने 25 वर्षीय युवक की ज़िंदगी छीन ली, लापरवाही पर विवाद तेज़
Time to focus on India's devastating unemployment crisis instead. pic.twitter.com/uXSOll4ndD
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 27, 2022
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने मंगलवार को भी रोजगार के मुद्दे पर भारत सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि 75 सालों में पीएम मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनके मास्टर स्ट्रोक से 45 करोड़ से अधिक लोग नौकरी पाने की उम्मीद ही छोड़ चुके हैं।