नई दिल्ली। क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। एशिया कप-2025 टूर्नामेंट भारत में ही खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट T-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। मालूम हो कि पिछले साल भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर एशिया कप अपने नाम किया था। इसके बाद एशिया कप 2027 का आयोजन बांग्लादेश करेगा।
पढ़ें :- PM मोदी ने कहा- खास तौर पर तीन चीजें संस्कृति, खानपान और क्रिकेट भारत और गुयाना को जोड़ती हैं गहराई से
बता दें कि T-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला जाना है। इसके मद्देनजर एशिया कप 2025 का फॉर्मेट T-20 होगा, ताकि खिलाड़ी अपनी तैयारी को बेहतर कर सकें। वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन अफ़्रीकी महाद्वीप में किया जायेगा। T-20 वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से करेंगे।
T-20 वर्ल्ड कप 2024 की बात करें तो भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार ख़िताब जीता था। जबकि साल 2028 में जो टी 20 वर्ल्ड कप होगा उसकी मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से करेंगे। इस वर्ल्ड कप की बेहतर तैयारियों के लिए एशिया कप 2027 का फॉर्मेट 50-50 ओवरों का होगा।
भारत ने रिकॉर्ड 8 बार एशिया कप किया है अपने नाम
इस टूर्नामेंट के इतिहास पर नजर डालें तो अब तक की सबसे कामयाब टीम भारत रहा है। भारत ने रिकॉर्ड 8 बार एशिया कप अपने नाम किया है। जिसमें 7 बार वनडे और 1 बार टी20 फॉर्मेट शामिल है। भारत के बाद श्रीलंका सबसे कामयाब टीम है। इस टीम ने 6 बार एशिया कप ट्रॉफी जीता है। जबकि भारत और श्रीलंका के बीद तीसरे नंबर पर पाकिस्तान है। बताते चलें कि एशिया कप 2023 फाइनल में टीम इंडिया ने आसानी से श्रीलंका को हरा दिया।