Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. रुड़कीः पड़ोस के घर जाना पड़ा महंगा, दिन में ही घर का ताला तोड़ उड़ा दिया लाखों का माल  

रुड़कीः पड़ोस के घर जाना पड़ा महंगा, दिन में ही घर का ताला तोड़ उड़ा दिया लाखों का माल  

By Rajni 

Updated Date

रुड़की। उत्तराखंड में रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

पढ़ें :- अंकिता की आवाज़ अदालत तक पहुँची: जब जनदबाव ने CBI जांच का रास्ता खोला

चोरों ने मंगलौर के अशोकापुरम कॉलोनी में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि वह सोमवार को सुबह 11 बजे के आसपास घर में ताला लगाकर पड़ोस में गई थी।

इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़ा और आलमारी से लाखों रुपए के ज़ेवर व कैश लेकर फरार हो गए। पीड़िता जब घर आई तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से लाखों के जेवर, कैश व घर में रखी एलईडी टीवी भी चोरी कर ले गए।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मेनवाल ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पढ़ें :- उत्तराखंड की सड़कों पर गूंजता सवाल: अंकिता को न्याय कब मिलेगा?
Advertisement