बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में रविवार को हुए भीषण हादसे में 8 की जान चली गई, जबकि 11 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। ये सभी मजदूर रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे। बताया जाता है कि मजदूरों की पिकअप को बस ने जारदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घचनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
पढ़ें :- UP: गोरखपुर में भीषण हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में 2 बच्चों सहित 5 की मौत, उजड़ गया परिवार
घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी भी पहुंच गए और बचाव व राहत कार्य शुरू करा दिया। घायलों क अस्पताल में भर्ती कराया गया। गाजियाबाद की एक ब्रेड कंपनी में मजदूरी करने वाले 25 से अधिक मजदूर पिकअप में गाजियाबाद से अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के रायपुर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए जा रहे थे।
मजदूरों का वाहन जैसे ही सलेमपुर थाने के पास पहुंचा तो वहां एक डग्गामार बस ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 11 से ज्यादा घायलों का जिला अस्पताल और जेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस जांच में जुटी है।