Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाराबंकी में मतदान को लेकर भारी उत्साह, बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बाराबंकी में मतदान को लेकर भारी उत्साह, बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

By HO BUREAU 

Updated Date

voter

बाराबंकी। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की 14 सीटों के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया है। 14 सीटों में बाराबंकी लोकसभा सीट भी शामिल है। बाराबंकी जिले में सुबह से ही मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह है। जिले में कुल 1701 मतदान केंद्र और 2615 बूथ बनाए गए हैं, जहां सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है।

पढ़ें :- बाराबंकी में ट्रेन से शारदा नहर में गिरा यात्री, गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी पुलिस

ओवरी पोलिंग बूथ पर मतदान करने आए एक बुजुर्ग दंपती ने बताया कि हम लोगों ने अपना मतदान किया है। बाराबंकी लोकसभा सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र- कुर्सी, हैदरगढ़, बाराबंकी, रामनगर व जैदपुर शामिल हैं। जबकि दरियाबाद और रुदौली आंशिक फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में शामिल है।

जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 23 लाख 37 हजार 810 है। इनमें 12 लाख 34 हजार 700 पुरुष तो 11 लाख 03 हजार 025 महिला और 85 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। जिले में मतदान को सकुशल संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

सभी मतदान केन्द्रों पर अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। इनमें से करीब 11000 बूथ कैमरे के जरिए लाइव हैं। मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक वाहन व राजनीतिक दलों के स्टॉल प्रतिबंधित किए गए हैं। बाहरी जिलों से करीब 12 हजार पुलिसकर्मी आए हैं। ये सुरक्षाकर्मी मतदान केंद्र के अंदर व बाहर निगाह रखे हुए हैं।

पढ़ें :- जौनपुर लोकसभा सीटः सपा 1767 वोट से आगे
Advertisement