Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ICC T20 Ranking : आईसीसी टी-20 रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची शेफाली वर्मा

ICC T20 Ranking : आईसीसी टी-20 रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची शेफाली वर्मा

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली : भारतीय युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा आईसीसी महिला टी-20 रैकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। शेफाली की कुल 726 रेटिंग अंक है, जबकि दूसरे नंबर पर 724 रेटिंग अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी हैं।

पढ़ें :- France Protest : प्रदर्शन के दौरान एआई का हुआ इस्तेमाल, कुछ तस्वीरें हमारे देश की थीं ही नहीं : राष्ट्रपति मैक्रों

रैंकिंग में तीसरे नंबर पर 714 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया की ही मैग लेनिंग हैं। जबकि चौथे नंबर पर 709 अंकों के साथ स्मृति मंधाना हैं।

टी-20 ऑलराउंडर रैंकिंग की बात करें तो उसमें सिर्फ एक भारतीय शामिल है। भारत की दीप्ति शर्मा नंबर तीन पर हैं, जिन्हें एक रैंक का फायदा हुआ है. दीप्ति की रेटिंग इस वक्त 315 अंक हैं, जबकि नंबर एक पर चल रहीं सोफी डिवाइन के 370 अंक हैं।

गौरतलब है कि शेफाली वर्मा ने 15 साल की उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय पदार्पण कर लिया था, जब से वह टीम में आई हैं लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। शेफाली बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। अभी तक 28 टी-20 मैचों में शेफाली वर्मा के नाम 687 रन हैं और वह अभी तक 33 छक्के जड़ चुकी हैं।

पढ़ें :- एग्रीवोल्टाइक्स से किसानों की आय बढ़ेगी, ग्रामीण समृद्धि को मिलेगा नया आधार : PM मोदी
Advertisement