Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Corona Virus : अगर वायरस में नहीं आया बदलाव तो देश में नहीं आएगी कोरोना की चौथी लहर, विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

Corona Virus : अगर वायरस में नहीं आया बदलाव तो देश में नहीं आएगी कोरोना की चौथी लहर, विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 19 मार्च। देश में कोरोना की चौथी लहर आने की आशंका के मद्देनजर विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। वायरोलॉजिस्ट डॉ. टी जैकब जॉन ने बताया कि देश में अगर कोरोना का स्वरूप नहीं बदला तो चौथी लहर की कोई आशंका नहीं है। यानी चौथी लहर आने की आशंका बेहद कम है।

पढ़ें :- 48 साल का ‘सत्ता का पता’ खाली करने का नोटिस! कांग्रेस को 28 मार्च तक अकबर रोड ऑफिस छोड़ने का आदेश

लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए- डॉ. टी जैकब जॉन

शनिवार को नई दिल्ली में पोलियो उन्मूलन पर लिखी किताब के विमोचन के मौके पर डॉ. टी जैकब जॉन ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर अब लगभग खत्म होने के कगार पर है। क्योंकि देश में कोरोना के नए मामले अब कुल मामलों का 10 प्रतिशत से भी कम हैं, इसलिए अब ये एंडेमिक स्टेज पर है यानी ये अब लोगों के बीच मौजूद रहेगा। ऐसे में जब तक कोरोना वायरस में कोई बदलाव नहीं होता तब तक चौथी लहर की आशंका नहीं के बराबर है। उन्होंने कहा कि चौथी लहर की आशंका को कम आंककर भी देखना ठीक नहीं है। लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।

वहीं बूस्टर डोज के सवाल पर डॉ. जैकब ने बताया कि कोरोना से लड़ने में टीके की दोनों खुराक के साथ बूस्टर खुराक बेहद कारगर है। ज्यादा से ज्यादा आबादी को बूस्टर डोज भी लेना चाहिए।

पढ़ें :- 1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी ज़िंदगी? टैक्स से लेकर दिल्ली के ‘ग्रीन प्लान’ तक- क्या नया ला रही है सरकार 2026 में!
Advertisement