Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांदा में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

बांदा में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

By HO BUREAU 

Updated Date

बांदा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य देसी तमंचा व रायफल बनाकर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई कर मोटी रकम वसूलते थे।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें

दोनों आरोपी पहले अवैध असलहे सप्लाई करते थे। बाद में खुद की अवैध असलहा फैक्ट्री डाली। इस दौरान 13 तमंचे, दो बंदूक सहित कारतूस व भारी मात्रा में अवैध असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए गए। एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया है। अवैध असलहा फैक्ट्री अतर्रा थाना क्षेत्र के गोखिया गांव में चल रहा था।

Advertisement