बुलन्दशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले में टप्पेबाजी कर दो बदमाशों ने आढ़ती से दो लाख रुपए और एक अंगूठी हड़प लिया। पुलिस वाले बनकर बदमाशों ने व्यापारी की बाइक की चेकिंग की। सोना न पहनने की हिदायत देकर अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद बाइक की डिग्गी में रखे दो लाख रुपए निकाल कर संभाल कर रखने की नसीहत दी।
पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा
बदमाशों ने अंगूठी और रुपए एक थैले में सुरक्षित रखकर व्यापारी को दे दिया और कहीं भी नहीं रुकने की सलाह दी। व्यापारी ने कुछ दूर जाकर देखा तो थैले में रखे रुपए और अंगूठी गायब थे। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है। घटना नगर कोतवाली के पुराने काली नदी के पुल के पास की है।