Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. U19 World Cup : इंग्लैंड को शिकस्त देकर भारत 5वीं बार बना विश्व चैंपियन

U19 World Cup : इंग्लैंड को शिकस्त देकर भारत 5वीं बार बना विश्व चैंपियन

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 6 फरवरी। भारत ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2022 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। इस तरह इंग्लैंड की टीम 24 साल पुराना ख्वाब पूरा नहीं कर सकी। वहीं भारतीय टीम ने पांचवीं बार खिताब अपने नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया।

पढ़ें :- France Protest : प्रदर्शन के दौरान एआई का हुआ इस्तेमाल, कुछ तस्वीरें हमारे देश की थीं ही नहीं : राष्ट्रपति मैक्रों

इंग्लैंड ने दिया था 189 रनों का लक्ष्य

वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार देर शाम खेले गये फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में भारतीय टीम छह विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रही। हालांकि, भारत का पहला विकेट शून्य पर ही गिर गया था, लेकिन उपकप्तान रशीद ने पारी को संभाला।

राज अंगद बावा को मैच ऑफ द मैच

भारतीय टीम के कप्तान और उप कप्तान दोनों के आउट हो जाने के बाद मुकाबला भारत के हाथ से निकलता दिखा, लेकिन राज बावा और निशांत सिंधु ने पांचवें विकेट लिये 67 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। इस दौरान निशांत सिंधु ने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद भारत को लक्ष्य प्राप्त करने में अधिक मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ा।

पढ़ें :- एग्रीवोल्टाइक्स से किसानों की आय बढ़ेगी, ग्रामीण समृद्धि को मिलेगा नया आधार : PM मोदी

फाइनल मुकाबले में राज अंगद बावा को मैच ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के पांच विकेट झटके। वहीं बल्लेबाजी के दौरान 35 रनों की उपयोगी पारी खेली। यश धुल पांचवें ऐसे भारतीय कप्तान बन गये हैं जिन्होंने भारत को अंडर-19 विश्व कप का खिताब दिलाया है। इससे पहले विराट कोहली, मोहम्मद कैफ, उन्मुक्त चंद और पृथ्वी शॉ ने यह उपलब्धि प्राप्त की थी।

 

Advertisement