Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बढ़ जाएगी लाखों कर्मचारियों की हर महीने इनहैंड सैलरी

बढ़ जाएगी लाखों कर्मचारियों की हर महीने इनहैंड सैलरी

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने शनिवार को लाखों करदाताओं को बड़ी राहत दी है। डिपार्टमेंट ने रेंट-फ्री होम से जुड़े नियमों में कुछ बदलाव किया है। ये बदलाव जल्द ही अमल में आ जाएंगे। इनके प्रभावी होने के बाद कई करदाताओं की इनहैंड सैलरी बढ़ जाएगी।

पढ़ें :- दिल्ली में ट्रैफिक से राहत की बड़ी तैयारी: बारापुला फेज-III और MB रोड कॉरिडोर को मिली मंजूरी

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी सीबीडीटी ने इस संबंध में 19 अगस्त को एक अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना नियोक्ताओं यानि कंपनियों के द्वारा अपने कर्मचारियों को दिए जाने वाले रेंट-फ्री होम या बिना किराये के ठहरने की व्यवस्था से जुड़ी है।

प्रस्तावित बदलाव अगले महीने की शुरुआत से लागू हो जाएंगे। नोटिफिकेशन के अनुसार, वैसे कर्मचारी, जिन्हें नियोक्ताओं की तरफ से रेंट-फ्री एकमोडेशन की सुविधा दी गई है, अब पहले से ज्यादा बचत कर पाएंगे और उनकी टेक होम सैलरी बढ़ जाएगी। नए प्रावधान 1 सितंबर 2023 से लागू हो रहे हैं।

Advertisement