Jamshed J Irani dies: एक बड़ी खबर उद्योग इंडस्ट्री से सामने आ रही है। ‘स्टील मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर 86 साल के जमशेद जे ईरानी का सोमवार रात जमशेदपुर में निधन हो गया। टाटा स्टील ने ईरानी के निधन की जानकारी दी। ईरानी चार दशकों से अधिक समय से टाटा स्टील से जुड़े। वह 43 साल की विरासत को पीछे छोड़ते हुए जून 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए थे।
पढ़ें :- धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स में दिखे ऑटो चालक हरजीत ने अपनी फिल्म नहीं देखी- वजह जानकर दिल भर आएगा
“हमें भारत के स्टील मैन के रूप में पहचाने जाने वाले पद्म भूषण डॉ. जमशेद जे ईरानी के निधन पर गहरा दुख हुआ है। टाटा स्टील परिवार उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है, ”टाटा स्टील ने ट्वीट किया।
We are deeply saddened at the demise of Padma Bhushan Dr. Jamshed J Irani, fondly known as the Steel Man of India. Tata Steel family offers its deepest condolences to his family and loved ones. pic.twitter.com/gGIg9JgGMS
— Tata Steel (@TataSteelLtd) October 31, 2022
पढ़ें :- रणवीर सिंह-कांतारा विवाद: कर्नाटक HC ने माफीनामे का दिया आदेश, चामुंडी मंदिर भी जाएंगे
आपको बता दें कि, विदेश में शिक्षा ग्रहण करने और पेशेवर जीवन की शुरुआत करने के बाद, ईरानी 1968 में ‘टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी’ (अब टाटा स्टील) में शामिल होने के लिए भारत लौट आए। वह कंपनी से अनुसंधान और विकास के प्रभारी निदेशक के सहायक के रूप में जुड़े। टाटा स्टील और टाटा संस के अलावा, डॉ ईरानी ने टाटा मोटर्स और टाटा टेलिसर्विसेज सहित टाटा समूह की कई कंपनियों के निदेशक के रूप में भी काम किया। ईरानी के परिवार में उनकी पत्नी डेज़ी ईरानी और उनके तीन बच्चे जुबिन, निलोफ़र और तनाज़ हैं।