जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले में तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गयी। घटना में आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गये। घायलों की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंच सभी घायलो को स्कार्पियो से बाहर निकाला और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सभी स्कार्पियो सवार महाराष्ट्र से महाकुंभ स्नान करने के लिए जा रहे थे।
पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें
बदलापुर थाना क्षेत्र के मरगूपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गयी। घटना में आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गये।घायलों की चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंच सभी घायलो को स्कार्पियो से बाहर निकाला और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायल स्कार्पियो सवार महाराष्ट्र के रहने वाले बताये जा रहे हैं। जो महाराष्ट्र से प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने के लिए जा रहे थे।