Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जौनपुर जिला कारागार में बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

जौनपुर जिला कारागार में बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

By up bureau 

Updated Date

जौनपुर जिला कारागार में बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

जौनपुर : यूपी के जौनपुर जिला कारागार में एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया है। मृतक बंदी धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में जेल में बंद था। घटना के बाद जेल प्रशासन और जिला अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल है।

पढ़ें :- झमाझम बारिश ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड... स्कूल बंद, सड़कें बनीं तालाब, ऑरेंज अलर्ट जारी

मृतक की पहचान मछलीशहर कोतवाली थाना क्षेत्र के शादीगंज दक्षिणी निवासी कुलदीप मौर्या (उम्र 55 वर्ष) के रूप में हुई है। कुलदीप मौर्या को मछलीशहर पुलिस ने 13 अप्रैल को धोखाधड़ी, जालसाजी और बेईमानी जैसी गंभीर धाराओं में गिरफ्तार किया था। आरोप था कि उसने जालसाजी कर दूसरों की जमीनें बेच दी थीं। गिरफ्तारी के बाद से वह जिला कारागार में बंद था।

जेल सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार की देर रात कुलदीप मौर्या की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

जेल प्रशासन का कहना है कि बंदी की तबीयत खराब होते ही तुरंत इलाज के लिए कदम उठाए गए थे। वहीं, मृतक के परिवारजनों ने मौत पर सवाल उठाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पढ़ें :- DM शिव सहाय अवस्थी की सख़्ती से जिला उद्योग बंधु बैठक सफल, उद्यमियों को मिला भरोसा
Advertisement