Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Jet Fuel Price Hiked : जेट फ्यूल के दाम में 5 फीसदी का इजाफा, महंगा होगा हवाई सफर

Jet Fuel Price Hiked : जेट फ्यूल के दाम में 5 फीसदी का इजाफा, महंगा होगा हवाई सफर

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 16 मई। रूस और यूक्रेन संकट के बीच हवाई जहाज में सफर करने वालों के लिए झटका देने वाली खबर है। विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम में फिर इजाफा हुआ है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने ATF की कीमत में 5 फीसदी करीब 6,188 रुपये प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की है। विमान ईंधन की बढ़ी हुई दर सोमवार से लागू हो गई हैं।

पढ़ें :- तेल की किल्लत, दुनिया में तनाव… और भारत के लिए नया रास्ता: क्या अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही भविष्य हैं?

इस साल ATF की कीमत में 9वीं बार इजाफा

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक राजधानी दिल्ली में ATF की कीमत बढ़कर 1.23 लाख रुपये प्रति किलोलीटर पहुंच गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इसकी कीमत 1,21,847.11 रुपये प्रति किलोलीटर, जबकि कोलकाता में 1,27,854.60 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 1,27,286.13 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुंच गई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही इस साल ATF की कीमत में 9वीं बार इजाफा हुआ है।

विमान ईंधन की कीमत बढ़ने से हवाई किराया बढ़ना तय

गौरतलब है कि इस साल ATF की कीमत में 9वीं बार इजाफा हुआ है। इससे पहले 16 मार्च को ATF की कीमत में 18.3 फीसदी और एक अप्रैल को 2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं 16 अप्रैल को इसकी कीमत में 0.2 फीसदी का इजाफा हुआ था। ATF की कीमत में 61.7 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है, जो 72,062 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़कर 1.23 लाख रुपये प्रति किलोलीटर पहुंच गई है। दरअसल किसी भी विमानन कंपनी की परिचालन लागत में ATF की हिस्सेदारी करीब 40 फीसदी होती है। ऐसे में विमान ईंधन की कीमत बढ़ने से हवाई किराया बढ़ना तय है।

पढ़ें :- धुरंधर 2 पर राम गोपाल वर्मा का धमाकेदार बयान: "यह फिल्म नहीं, एक फैसला है"
Advertisement