Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंडः न्यायमूर्ति ने हल्द्वानी कारागार में कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में ली जानकारी, किया पौधरोपण

उत्तराखंडः न्यायमूर्ति ने हल्द्वानी कारागार में कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में ली जानकारी, किया पौधरोपण

By HO BUREAU 

Updated Date

Justice inquired about the facilities provided to prisoners in Haldwani jail

हल्द्वानी। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने बुधवार को हल्द्वानी सब कारागार का निरीक्षण किया और एसटीएच में लीगल ऐड क्लिनिक का उद्घाटन किया। उन्होंने एफटीआई में हरेला उत्सव पर पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग भी किया। उन्होंने जेल में कैदियों के लिए बेकरी में व्यावसायिक प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुभारम्भ किया किया।

पढ़ें :- चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित, जानिए पूरी जानकारी

इस दौरान बेकरी में बन रहे विभिन्न खाद्य प्रदार्थों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बेकरी में व्यावसायिक प्रशिक्षण के बाद बंदी अपराधिक गतिविधियों को छोड़ आत्मनिर्भर बन सकेंगे। यहां पुरुष और महिला बंदियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना।

साथ ही कारागार में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली उन्होंने बताया कि एक साल में 266 मामलों में बंदियों की ओर से निशुल्क पैरवी हेतु अधिवक्ता उपलब्ध कराये गए हैं, जबकि करीब 1450 बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई गयी है। साथ ही कैदियों की बेहतरी के लिए तमाम सुझाव दिए।

Advertisement