Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Kanpur Dehat : कड़ाके की ठंड से लोग हुए बेहाल…. कोहरे के चलते रेंगते नजर आ रहे तेज रफ्तार वाहन

Kanpur Dehat : कड़ाके की ठंड से लोग हुए बेहाल…. कोहरे के चलते रेंगते नजर आ रहे तेज रफ्तार वाहन

By up bureau 

Updated Date

Kanpur Dehat : कड़ाके की ठंड से लोग हुए बेहाल.... कोहरे के चलते रेंगते नजर आ रहे तेज रफ्तार वाहन

लखनऊ। यूपी सहित पूरे उत्तर भारत को कड़ाके की ठंड ने अपनी चपेट में ले रखा है। जहां एक ओर गलन भरी सर्दी से लोग बेहाल दिखाई दे रहे है। वहीं दूसरी ओर घने कोहरे के चलते सड़कों पर तेज रफ्तार वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे है। लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही हाल जनपद कानपुर देहात में दिखाई दे रहा है। जहां घने कोहरे की वजह से नेशनल हाईवे पर फर्राटा भरने वाले वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे है। वहीं जगह जगह लोग अलाव तापते नजर आ रहे है। गलन भरी सर्दी से लोग बेहाल दिखाई दे रहे है। ऐसे में बच्चों और लोगो को ठंड से बचाव को लेकर चिकित्सा विशेषज्ञ आवश्यक सलाह और जानकारी देते दिखाई दे रहे है।

पढ़ें :- Gorakhpur : कड़ाके की ठंड में लगा CM योगी का जनता दरबार, सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

जनपद कानपुर देहात के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एस एल वर्मा ने जहां लोगो को ठंड से बचाव रखने की सलाह दी। वहीं महत्वपूर्ण जानकारी भी विस्तार से देते दिखाई दे रहे है। यहीं नहीं बच्चों और बुजुर्गो को इस कड़ाके की ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए भी जागरूक करते दिखाई दे रहे है।

Advertisement