Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोंडा में वोटिंग को लेकर भारी उत्साह, बूथों पर लगी लंबी कतार

गोंडा में वोटिंग को लेकर भारी उत्साह, बूथों पर लगी लंबी कतार

By HO BUREAU 

Updated Date

polling booth

गोंडा। पांचवें चरण के चुनाव को लेकर सोमवार को गोंडा व कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग जारी है। वोटिंग के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह है। बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। गोंडा जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के आदर्श मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। गोंडा जिले में 1665 मतदान केंद्र व 2726 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

पढ़ें :- 27 का चुनाव दूर... सियासत भरपूर ! हाथरस केस....सियासत तेज !

240 क्रिटिकल और 1394 पोलिंग बूथ पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई। लगभग 12 हजार 500 सौ मतदान कर्मी और 6 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। गोंडा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 18 लाख 43 हजार,121 मतदाता हैं। वहीं कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 19 लाख 47 हजार 26 वोटर हैं। अपना सांसद बनाने के लिए लोग कैसरगंज व गोंडा लोकसभा सीट के मतदाता वोटिंग कर रहे हैं।

Advertisement