Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के अक्षय कुमार ने बाबा भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद, किए केदारनाथ मंदिर के दर्शन

फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के अक्षय कुमार ने बाबा भोलेनाथ का लिया आशीर्वाद, किए केदारनाथ मंदिर के दर्शन

By Rajni 

Updated Date

actor akashay kumar

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर के दर्शन कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर केदारनाथ मंदिर का एक वीडियो साझा किया और इसे कैप्शन दिया, जय बाबा भोलेनाथ। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पढ़ें :-  ‘किल’ ने विदेश में गाड़ा झंडाः  उत्तरी अमेरिका में 1000 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी, 5 JULY को होगी रिलीज

वीडियो में अक्षय कुमार ने अपने माथे पर लाल और पीले रंग का तिलक लगाया है। भगवान केदारनाथ के दर्शन करने के बाद अक्षय कुमार मंदिर से बाहर निकलने के बाद अपने फैंस के प्रति अपने दोनों हाथ जोड़कर आभार प्रकट कर रहे हैं।  इसके साथ ही अक्षय कुमार ने हर-हर महादेव का जयकारा भी लगाया।

इन दिनों देहरादून में अक्षय कुमार की चल रही है शूटिंग 

अक्षय कुमार इन दिनों देहरादून में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अक्षय जल्द ही फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ में नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय ‘ओएमजी: ओह माय गॉड 2’, ‘सोरारई पोटरु’ के हिंदी रीमेक और ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी की अगली किस्त मे भी काम करते दिखेंगे।

पढ़ें :- फैंस के लिए खुशखबरीः ग्लोबल सुपरस्टार जेसन डेरुलो और भारतीय सेंसेशन नोरा फतेही की जोड़ी मचाएगी संगीत की दुनिया में धमाका, आ रहा नया संगीत वीडियो एल्बम, मोरक्को में हो रही शूटिंग
Advertisement