Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पंजाब
  3. संयज राउत को मिला धमकी भरा मेल……’तेरा हाल भी मूसेवाला जैसा कर देंगे……सलमान और तू फिक्स हैं’

संयज राउत को मिला धमकी भरा मेल……’तेरा हाल भी मूसेवाला जैसा कर देंगे……सलमान और तू फिक्स हैं’

By Shahi 

Updated Date

राउत को मिली धमकी

पढ़ें :- गाजियाबाद त्रासदी: कोरियाई 'लव गेम' की लत ने तीन बहनों की जान ली

पिछले दिनों धमकी की कई खबरे सामने आई हैं…चाहे वो सलमान खान हो या फिर मुकेश अंबानी…लोग धमकी देने से पहले जरा भी उनको कानून का कोई डर लगता….वहीं अब महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद संजय राउत को लॉरेंस गैंग ने जान से मारने की धमकी दी है…उन्हें व्हाट्सएप मैसेज के जरिए यह धमकी दी गई है….जिसमें कहा गया है कि ‘तेरा हाल भी मूसेवाला जैसा कर देंगे….तू दिल्ली में मिल तो तुझे AK-47 से उड़ा देंगे….सलमान और तू फिक्स है’….पुलिस ने बताया कि संजय ने शिकायत भी दर्ज की है…पुलिस जांच में जुट गई है….

 

संजय राउत ने सरकार पर उठाए सवाल

संजय राउत ने बताया कि मुझे धमकी भरा मैसेज मिला है.. इसकी शिकायत थाने में कर दी है….साथ ही उन्होंने आगे कहा कि मैं डरूंगा नहीं….पहले भी मुझे पर हमले की कोशिश की गई है…इस दौरान उन्होंने पुलिस  और सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर पुलिस क्या कर  रही है?….गृहमंत्री क्या कर रहे हैं? राउत बोले कि महाराष्ट्र में नई सरकार के आने के बाद मेरी सुरक्षा हटाई गई…इसकी के बाद जान से मारने की धमकी मिल रही है……उधर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राउत को धमकी भेजने वाले की पहचान कर ली गई है….पहली नजर की जांच में पता चलता है कि व्यक्ति ने शराब के नशे में धमकी दी थी….

पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा

 

सलमान को भी मिली धमकी

आपको बता दें कि सलमान खान को ईमेल के जरिए धमकी मिली थी……सलमान की टीम को मिले ईमेल में लिखा था कि अगर तेरे बॉस सलमान को मैटर क्लोज करना है तो बात कर लें…वर्ना अगली बार सीधे झटका मिलेगा…..

Advertisement