Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चेन्नई में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, PM मोदी बोले – ‘सरकारें बदलती रहीं, लेकिन…’

चेन्नई में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, PM मोदी बोले – ‘सरकारें बदलती रहीं, लेकिन…’

By HO BUREAU 

Updated Date

PM Modi in Chennai : चेन्नई में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, PM मोदी बोले - 'सरकारें बदलती रहीं, लेकिन...'

PM Modi in Chennai : PM मोदी ने रविवार को चेन्नई में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारें बदलती रहीं, लेकिन तमिलनाडु के विकास और यहां की जनता की सेवा करने का मेरा संकल्प हमेशा कायम रहा है

पढ़ें :- राहुल गांधी भारत को अराजकता और विभाजन की आग में झोंक रहे हैं : सुधांशु त्रिवेदी

उन्होंने कहा कि ‘हम एक ऐसा तमिलनाडु बनाना चाहते हैं, जो लगातार नई ऊंचाइयां छुए। और इसके लिए, केंद्र से जो भी मदद चाहिए, हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ आपके साथ खड़े हैं। हम मिलकर एक विकसित तमिलनाडु के ज़रिए विकसित भारत के विज़न को साकार करें।’ 

पीएम मोदी ने कहा कि ‘यह दिन तमिलनाडु के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इस परियोजनाओं में से कुछ रोजाना के सफर को आसान बनाएंगी, जबकि अन्य परियोजनाएं इंडस्ट्री और ट्रेड को बढ़ावा देंगी और यह सभी एक मिलकर पूरे तमिलनाडु के युवाओं के लिए नौकरियों का निर्माण करेंगे।’

मछुआरों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण : PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘भारतीय बंदरगाहों की गति और कार्यक्षमता, दोनों में सुधार हुआ है। गति बढ़ने से बंदरगाहों पर जहाजों के टर्नअराउंड समय में आधी कमी आई है। इसके कारण, भारत के उत्पाद पहले की तुलना में वैश्विक बाजारों तक बहुत तेजी से पहुंच रहे हैं। हमारे मछुआरों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है, इसीलिए पीएम मत्स्य संपदा योजना और कई अन्य योजनाओं के माध्यम से तमिलनाडु के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।’

उन्होंने कहा कि ‘यहां मछली पकड़ने वाले बंदरगाहों को बेहतर बनाया जा रहा है, फिशिंग लैंडिंग सेंटर विकसित किए जा रहे हैं, कोल्ड चेन सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है और मछली को ताजा रखने के लिए परिवहन वाहन खरीदने में सहायता प्रदान की जा रही है।’

पढ़ें :- CJP ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस; चुनाव आयोग, केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को लेकर उठाए सवाल

Avinay Mishra

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में मेट्रो, रेल और इंटरनेट सेवाएं सामान्य रखने के दिए निर्देश, शांतिपूर्ण विरोध को बताया मौलिक अधिकार
Advertisement