मुरादाबाद। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती ने कहा कि बसपा बिना किसी गठबंधन के सर्वसमाज के अधिकारों की रक्षा करने के लिए खड़ी है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा का मुसलमानों से कोई सरोकार नहीं है। उसकी कथनी और करनी में अंतर है। कहा कि सपा ने मुस्लिम बाहुल्य वाले मुरादाबाद में मुस्लिम प्रत्याशी का टिकट काटकर हिंदू प्रत्याशी को टिकट दे दिया है।
पढ़ें :- मिल्कीपुर चुनावः पार्टियों ने लगाया पासी पर दांव ! नए चेहरे पर योगी का दांव, जीतेंगे चुनाव।!
जबकि बसपा ने मुस्लिम प्रत्याशी उतारा है। बहन मायावती सोमवार को मुरादाबाद में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रही थीं। कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार पर संकीर्ण, सांप्रदायिक, देश विरोधी नीतियों की आलोचना की। कहा कि धर्म व जाति के नाम पर बांटा जा रहा है। इसलिए अब भाजपा सरकार को हटाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास का एक चौथाई प्रतिशत काम भी नहीं किया है।
भाजपा को धन्नासेठों व पूजीपतियों की पार्टी बताया
कहा कि भाजपा धन्नासेठों व पूजीपतियों की पार्टी है। यह सरकार पूजीपतियों व कारपोरेट घरानों के इशारे पर चल रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपनी चार बार की सरकार की उपलब्धि गिनाकर कहा कि अपराधी डरते थे। उनकी सरकार ने मुसलमानों, दलितों, पिछड़े सबके लिए एक समान रूप से कार्य कर सर्वसमाज का भला किया था।
उन्होंने कांग्रेस व भाजपा पर पूजीपतियों का संरक्षण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिना चुनावी घोषणा पत्र के उनकी चार बार उत्तर प्रदेश में सरकार बन चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने आशीर्वाद दिया तो उत्तर प्रदेश की तरह केंद्र में भी बसपा की सरकार बनने पर सबका विकास करेंगी। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी कटाक्ष किया। यह लोग मुफ्त राशन दिलाने की याद दिलाकर भाजपा को वोट देने के लिए धमकाते हैं। उन्होंने कहा कि मुफ्त अनाज कहीं और से नहीं आता है।
पढ़ें :- अयोध्या ना काशी...पासी की काट पासी ! क्या चंद्रभान पासवान...लौटा पाएंगे मान सम्मान ?
कहा कि आपके और हम सबसे टैक्स के पैसे से ही आता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार केंद्र में बनी तो लोगों को बेरोजगारी भत्ता देने की बजाय लोगों को रोजी रोटी देने का काम करेगी।
बसपा सुप्रीमो ने अपनी पार्टी की सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति को आगे बढ़ाने की बात की। कहा कि उनकी सरकार आने पर दलितों, मुसलमानों, पिछड़ों, अगड़ों सहित अन्य समाज के लोगों का विकास करेगी। मंच पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइन, मंडल कोआर्डिनेटर रणविजय सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील आजाद, मुरादाबाद से बसपा प्रत्याशी इरफान सैफी, संभल के प्रत्याशी मौजूद थे।