Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. त्योहारों से पहले हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता, चेक करें अपने शहर का आज का भाव

त्योहारों से पहले हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता, चेक करें अपने शहर का आज का भाव

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली: त्योहारों से पहले मिली आम जनता को राहत की सांस, आज कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में हुई कटौती। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने यह कटौती कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर यानी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर में की है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम में अधिकतम 35.50 रुपये की कमी की गई है। दिल्ली में 25.50 रुपये कम किये गए हैं। कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

पढ़ें :- प्रधानमंत्री मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, 7 LKM पर दिखा उत्सव का खास रंग

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज 1 अक्टूबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 25.5 रुपये, कोलकाता में 36.5 रुपये, मुंबई में 32.5 रुपये, चेन्नई में 35.5 रुपये कम में मिलेगा। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिलेगा।

जाने कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें
-दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर 1885 रुपये की जगह 1859.5 रुपये में मिलेगा।
-कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1959 रुपये में मिलेगा। पहले यह 1995.50 रुपये में मिलता था।
-मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1844 रुपये की जगह 1811.5 रुपये में मिलेगा।
-चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर 2009.50 रुपये में मिलेगा। इससे पहले 2045 रुपये में मिल रहा था।

14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में
कोलकाता 1079
दिल्ली 1053
मुंबई 1052.5
चेन्नई 1068.5

इससे पहले, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 19 मई को संशोधन किया गया था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, यह वर्तमान में 1,053 रुपये प्रति यूनिट पर बिकता है। इसके अलावा, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में, यह क्रमशः 1,079 रुपये, 1,052.5 रुपये और 1,068.5 रुपये पर बिकता है। आपको बता दें कि देश की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। कमर्शियल एलपीजी गैस का इस्तेमाल अधिकतर होटलों, खाने पीने की दुकानों आदि में होता है। इससे उन्हें दाम में कमी से बड़ी राहत मिलेगी। यह लगातार पांचवां महीना है जब कमर्शियल गैस के दाम घटे हैं।

पढ़ें :- Delhi Lakshmi Yojana : 2,500 महिलाओं को मिला स्वीकृति पत्र, 1 सितंबर से हर महीने मिलेंगे ₹2,500
Advertisement