Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow : नजूल विधेयक पर संजय निषाद की तीखी प्रतिक्रिया, ”हमने इन्हें उजाड़ा तो 2027 में ये हमें उखाड़ देंगे”

Lucknow : नजूल विधेयक पर संजय निषाद की तीखी प्रतिक्रिया, ”हमने इन्हें उजाड़ा तो 2027 में ये हमें उखाड़ देंगे”

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नजूल संपत्ति विधेयक को लेकर बीते कुछ समय में सियासी सरगर्मियां बढ़ गई है। विपक्षी दलों के नेता इसका विरोध कर रहे है और योगी सरकार पर निशाना साध रहे है।

पढ़ें :- नोएडा में फीस बढ़ाने वाले निजी स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 7 स्कूलों पर लगा जुर्माना

नजूल संपत्ति विधेयक को लेकर अब कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का भी बयान सामने आया है। मंत्री संजय निषाद ने कहा कि इसे लागू नहीं होने दिया जाएगा। अनुप्रिया पटेल के बाद संजय निषाद ने भी मोर्चा खोला है।

उन्होंने कहा कि हमने इन्हें उजाड़ा तो 2027 में ये हमें उखाड़ देंगे। लोग 70-80 साल से रह रहे, इन्हें न हटाया जाए। हम किसी को उजाड़ेंगे तो वो हमें वोट क्यों करेगा। अफसर सरकार को हटाने वाले फैसले ले रहे है।

Advertisement