Brijbhushan : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में पीएम मोदी की मिमिक्री के दौरान एक बुर्जुग मां को लेकर टिप्पणियां की गईं।✍️Avinay Mishra
Updated Date
Brijbhushan : लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में पीएम मोदी की मिमिक्री के दौरान एक बुर्जुग मां को लेकर टिप्पणियां की गईं। इस मिमिक्री को पीएम मोदी की एक रैली से जोड़ा जा रहा है, जिसमें पीएम मोदी ने एक बुर्जुग महिला को कुर्सी देने के लिए कहा था। इसी पर ही नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। इसी कड़ी में बृजभूषण सिंह ने कहा कि उनके मंच पर देश की माताओं का अपमान किया जा रहा है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
बृजभूषण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को भारतीय संस्कृति, भारतीय इतिहास और मां के ऊंचे दर्जे से जुड़ी हमारी परंपराओं के बारे में जानकारी नहीं है। यह राहुल गांधी की बदकिस्मती है। अगर मैं वहां होता या मेरे किसी कार्यक्रम में होता और कोई किसी की भी मां के बारे में अभद्र टिप्पणी करता। सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही नहीं, बल्कि किसी की भी मां, यहां तक कि राहुल गांधी की मां के बारे में भी तो मैं उसे रोकने की कोशिश करता या अफ़सोस जाहिर करता।
बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि एक तरफ पीएम मोदी ने एक बुजुर्ग मां को सम्मान और अपनापन दिया, दूसरी तरफ राहुल गांधी ने अपने कार्यक्रम में उनका मजाक उड़ाया। यही फर्क है संस्कार और दिखावे की राजनीति में। जिस उम्र में सम्मान मिलना चाहिए, वहां राहुल गांधी का यह शर्मनाक रवैया उनकी सोच के बारे में क्या कहता है?
✍️Avinay Mishra
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।