Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नितिन नवीन की टीम में बड़े बदलाव, स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी; BJP आईटी सेल से अमित मालवीय की छुट्टी

नितिन नवीन की टीम में बड़े बदलाव, स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी; BJP आईटी सेल से अमित मालवीय की छुट्टी

By HO BUREAU 

Updated Date

नितिन नवीन की टीम में बड़े बदलाव, स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी; अमित मालवीय की बदली जिम्मेदारी

BJP New Team : भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को लेकर लंबे समय से चल रही कवायद को अब पूरा कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में कई पुराने और अनुभवी चेहरों पर भरोसा जताया गया है, वहीं कुछ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राम माधव की संगठन में वापसी को इस बदलाव की बड़ी खबर माना जा रहा है। दूसरी ओर अमित मालवीय से आईटी सेल की जिम्मेदारी वापस लेकर दीपक म्हास्के को यह दायित्व दिया गया है।

पढ़ें :- बीजेपी की नई टीम, नितिन नवीन ने साधा अनुभव, युवा और सामाजिक समीकरण, जानें किसे मिली जिम्मेदारी?

संगठन महामंत्री से लेकर कोषाध्यक्ष तक बड़े नाम

नई टीम में बीएल संतोष को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बनाया गया है। वहीं पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। तरुण चुघ को केंद्रीय कार्यालय प्रभारी और महेंद्र पांडे को केंद्रीय कार्यालय सचिव बनाया गया है। शिवप्रकाश और सौदान सिंह राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव की भूमिका निभाएंगे, जबकि राजेश मंगल को संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

राम माधव की वापसी, 13 उपाध्यक्षों का ऐलान

भाजपा की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोषी, भारती प्रवीन पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराज, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर शामिल हैं। सूची में कई महिला नेताओं को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है।

स्मृति ईरानी को मिली राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी

स्मृति ईरानी को एक बार फिर भाजपा के शीर्ष संगठन में अहम भूमिका मिली है। उन्हें राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। उनके साथ विनोद तावड़े, सुनील बंसल, विप्लब कुमार देब, सतीश पुनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया समेत कई नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है। इससे साफ है कि पार्टी ने अनुभव और संगठनात्मक पकड़ वाले नेताओं को प्राथमिकता दी है।

यह भी पढ़ें : लखीसराय हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा, CM सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुख

पढ़ें :- 'देश को दें जवाब...', पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम की टिप्पणी को लेकर भड़के रविशंकर

अमित मालवीय की जगह अब दीपक म्हास्के

भाजपा के संगठनात्मक बदलाव में आईटी सेल को लेकर भी बड़ा फैसला हुआ है। अमित मालवीय को आईटी सेल प्रमुख की जिम्मेदारी से हटाकर दीपक म्हास्के को नया प्रमुख बनाया गया है। हालांकि मीडिया प्रभारी के तौर पर अनिल बलूनी की भूमिका बरकरार रखी गई है। डिजिटल और मीडिया संगठन में यह बदलाव खास चर्चा में है।

मोर्चों में भी बदलाव, PM मोदी ने दी नई टीम को बधाई

पार्टी ने युवा, महिला, ओबीसी, एससी, एसटी, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चों में भी नई नियुक्तियां की हैं। हेमंग जोशी को युवा मोर्चा, रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा, अमरपाल मौर्या को ओबीसी मोर्चा, शिवेश कुमार राम को एससी मोर्चा और मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चे की कमान मिली है। बंसीलाल गुर्जर किसान मोर्चा और कुंवर बासित अली अल्पसंख्यक मोर्चा संभालेंगे।

PM मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की नई टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नई टीम में संगठनात्मक अनुभव, ऊर्जा और जमीनी स्तर से जुड़ाव का बेहतर मेल है। पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी को और मजबूत करने के साथ जनसेवा के काम को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।

बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि नितिन नवीन के नेतृत्व में हुआ यह संगठनात्मक बदलाव बीजेपी की कार्यशैली को किस हद तक प्रभावित करता है। नई टीम में केवल चेहरों को बदलने के बजाय क्षेत्रीय, सामाजिक और महिला प्रतिनिधित्व का संतुलन साधने की कोशिश नजर आ रही है। अब सबकी नजर इस पर होगी कि नए संगठनात्मक ढांचे से पार्टी की रणनीति और आगामी राजनीतिक फैसलों पर कितना असर पड़ता है।

Disclaimer

पढ़ें :- मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, कहा - 'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्रगान'

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

अरविंद कुमार

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

Advertisement