West Bengal : पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर कोर्ट मैदान में ममता बनर्जी की रैली है। इससे पहले उन्होंने शनिवार को बीजेपी पर आरोप लगाया कि उन्हें रैली तक जाने नहीं दी जा रही है। ममता बनर्जी ने कहा कि ‘मुझे नजरबंद कर दिया गया है, तृणमूल की रैली में जाने की अनुमति नहीं दी गई। ममता की इस रैली में शामिल होने जा रहे TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर अंडों और पत्थरों फेंके गए। बीजेपी के गुंडों ने बंगाल के श्रीरामपुर में तृणमूल की रैली स्थल तक जाने वाले रास्ते पर कब्जा कर लिया, वहां कोई पुलिस नहीं थी।’
पढ़ें :- Delhi : PM आवास में CM योगी और PM मोदी के बीच मुलाकात, एक घंटे चली बैठक
टीएमसी अध्यक्ष ने कहा कि ‘मैं आपको एक बात बताना चाहती हूं। आज की बैठक 15 दिनों तक कोर्ट में लड़ाई लड़ने और कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद आयोजित की गई थी। हमें घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया जा रहा है। उन्होंने हमें लगभग नजरबंद कर रखा है। मैंने ऐसा कहीं नहीं देखा। ऐसी चीजें तो अफ़्रीकी देशों में भी नहीं होतीं। उन्होंने गुंडों के जरिए पूरी सड़क जाम कर दी है।’
BJP के गुंडे TMC कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे : ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने कहा कि ‘मैं एक बार फिर अपील करती हूं। कृपया सहयोग करें। बंगाल में अशांति न फैलाएं। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, हम आज श्रीरामपुर में एक मीटिंग कर रहे हैं, लेकिन हमारे लोगों को बुरी तरह पीटा जा रहा है और उन्हें रास्ते में रोका जा रहा है। उन्हें घटना स्थल पर जाने नहीं दिया जा रहा है और BJP के गुंडे हमारे लोगों पर हमला कर रहे हैं।’
उन्होंने आगे कहा कि ‘बहुत से लोगों पर हमला हुआ है, उन्हें घेरा गया है। अब मैं खुद घटना स्थल पर जा रही हूं। देखती हूं क्या होता है। हमारे लोगों को घेरा गया है। उनकी गाड़ी तोड़ दी गई है और हमारे MLA कुणाल घोष बुरी तरह घायल हो गए हैं।’
पढ़ें :- यूपी के उत्पादों, सप्लाई चेन व उद्यमियों पर दुनिया को भरोसा : CM योगी
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।