Delhi : CM योगी ने शनिवार को दिल्ली स्थित PM आवास में पीएम मोदी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में यूपी से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।✍️Avinay Mishra
Updated Date
Delhi : CM योगी ने शनिवार को दिल्ली स्थित PM आवास में पीएम मोदी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में यूपी से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्य केंद्र आने वाला विधानसभा चुनाव रहा। उत्तर प्रदेश में 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे सभी पार्टियों में बैठक का दौर जारी है, वहीं सीएम योगी पीएम मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई। करीब एक घंटे तक बैठक चली। सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई।
राज्यसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में यूपी की राज्यसभा सीटों पर भी बीजेपी की नजर है। राज्यसभा सीटों को लेकर दोनों नेताओं ने बात की। जानकारों का मानना है कि बीजेपी राज्यसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार कर रही है। हालांकि यह सूत्रों के हवाले से है। बैठक का असली एजेंडा क्या था? इसको लेकर अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। राज्य में चुनाव करीब हों और सीएम और पीएम की मुलाकत हो तो इसके कई मायने निकाले जा सकते है। यह बैठक राज्य में पार्टी दिशा भी तय कर सकती है।
सीएम योगी ने एक्स के जरिए कहा कि ‘आज मुझे नई दिल्ली में दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य मिला। अपना बहुमूल्य समय देने के लिए प्रधानमंत्री का हृदय से धन्यवाद।’
✍️Avinay Mishra
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।