Uttarakhand : उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पति पर मारपीट, जातिसूचक अपशब्द कहने और जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। फिलहाल उनका देहरादून के कृष्णा मेडिकल सेंटर में इलाज चल रहा है।
पढ़ें :- Jantar-Mantar Violence : सुप्रीम कोर्ट की समिति ने प्रभावित लोगों से मांगीं शिकायतें
इसको लेकर राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि मुझे शादी से पहले नहीं पता था कि मेरे पति शादीशुदा हैं। शादी और बच्चे होने के बाद मुझे जानकारी मिली कि मेरे पति विवाह से पहले ही शादीशुदा थे, हालांकि पारिवारिक स्थिति, रिश्ते, भावना आदि के कारण मैं आगे बढ़ती चली गई।
रेखा आर्या पर उनके पति ने 10 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इस पर उन्होंने कहा कि यह तहरीर वापस लेने की एक मीठी धमकी है। इसमें एफआईआर वापसी के साथ में भ्रष्टाचार होना या न होना तय होना है। उन्होंने बताया कि वह 2003 में निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य बनीं। वहां से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। 2004 में विवाह हुआ। इसके बाद 2012 में निर्दलीय चुनाव लड़ीं। इस प्रकार वह राजनीति का बेसिक अनुभव लेकर राज्यस्तरीय अनुभव से गुजरी है।
उन्होंने कहा कि जब भी कोई राजनीतिक व्यक्ति अपना नॉमिनेशन करता है, उसे उस समय अपनी संपत्तियों का खुलासा निश्चित रूप से करना होता है। मेरी संपत्तियों का सारा विवरण 2003 में भी था, 2012, 2014, 2022 में भी है। मेरी संपत्ति कितनी है, यह एक खुली किताब है। इसके बाद भी अगर किसी को संतुष्टि नहीं मिलती है, तो वह इसकी जांच करवा ले।
अपने आप पर हुई घरेलू हिंसा को लेकर उन्होंने कहा कि मैं काफी लंबे समय से इसको झेल रही थी। उन्होंने कहा कि कोई महिला नहीं चाहती कि उनका घर टूटे। मुझे भी यह सब कुछ बहुत ही पीड़ा के साथ करना पड़ रहा है। मंत्री रेखा आर्या ने 2024 में कल्पना नामक एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस पर उन्होंने कहा कि मैंने उस केस में कहा था कि संबंधित महिला मेरे दस्तावेजों, घर का पता आदि का गलत इस्तेमाल कर रही है।
पढ़ें :- G20 बैठक में शामिल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : ट्रंप
अपने निजी जीवन की बातें सार्वजनिक करने को लेकर उन्होंने कहा कि चूंकि मैं एक जन प्रतिनिधि हूं, मैं 3 बार की विधायक और 2 बार की मंत्री रही हूं और कई विभागों का पोर्टफोलियो देखती हूं। इसके बावजूद अपने निजी जीवन को लोगों के सामने रखकर मैं यह संदेश देना चाहती हूं कि ज्यादातर महिलाएं जो सामान्य होती हैं, वह अपने घर में ऐसी बहुत सी चीजें समाज, रिश्तेदारों और लोगों के डर से सहन करती हैं। इसी प्रकार मेरे ऊपर भी यह सारा दबाव था। हालांकि इन सभी से हटकर मैंने अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। (आईएएनएस)
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।